हंस फाउंडेशन ने लद्दाख के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों एवं अस्पतालों के लिए पहुंचाई मदद

हंस फाउंडेशन ने लद्दाख के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों एवं अस्पतालों के लिए पहुंचाई मदद

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया फ्लैग ऑफ, कारगिल के सरकारी अस्पताल को हंस फाउंडेशन ने प्रदान की एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों को यूनिफोर्म

हिमालय की गोद में बसे लेह लद्दाख के सूदूरवर्ती क्षेत्र कारगिल जिले के पदुम में हंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य-शिक्षा के लिए बड़ी पहल की है। कारगिल जिले की जंस्कार तहसील के मुख्यालय पदुम के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए हंस फाउंडेशन ने माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज के आशीष से पदुम के सरकारी अस्पताल को एम्बुलेंस, सरकारी स्कूल के बच्चों को यूनिफोर्म एवं अन्य जरूरी समान प्रदान किया है।

हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई इस सामग्री को नई दिल्ली से केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मैं माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का दिल से धन्यवाद करता हूं। वह जिस सेवा भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं वो तारीफ के योग्य है। उत्तराखंड सहित देश के तमाम राज्यों में स्वास्थ्य-शिक्षा, स्वरोजगार, पलायन रोकने और स्वच्छ भारत मिशन के लिए हंस फाउंडेशन जो कार्य कर रहा है। वह निश्चित तौर पर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि कारगिल जिले की जंस्कार तहसील का मुख्यालय पदुम देश का दूरगामी क्षेत्र है। इस क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मदद पहुंचाना बहुच चुनौती भरा रहता है। लेकिन माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी देश के ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों तक मदद पहुंचा रहे है। इसके लिए मैं माता मंगला जी-भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करता हूं। पदुम के स्कूली बच्चों के लिए किताबें, बैग और ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपकरण, ट्रैक सूट और छाते जैसी सेवाएं प्रदान करना माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज जी के सेवा समर्पण को दिखाता है।

हंस फाउंडेशन ने कारगिल जिले की जंस्कार तहसील के मुख्यालय पदुम के सरकारी अस्पताल के लिए एम्बुलेंस प्रदान की है। ताकि किसी भी आपत स्थिति में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इसी के साथ कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मध्य नजर पदुम के सरकारी अस्पताल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किए है।

दूर-दराज के भारतीय हिमालय में उच्च ऊंचाई लद्दाख, एक लंबी और क्रूर सर्दी के साथ एक चरम जलवायु का क्षेत्र है। इसे ध्यान में रखते हुए हंस फाउंडेशन ने इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए ट्रेक सूट एवं बारिश से बचाव के लिए छाते प्रदान किए है। शिक्षा रथ अभियान के तहत पदुम क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग और स्पोर्ट्स का सामान प्रदान किया है।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हंस फाउंडेशन के सौजन्य से दिल्ली से लाद्दाख के लिए रवाना हुई समारंभ फाउंडेशन की बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर हंस कल्चर सेंटर दिल्ली के सेक्शन हेड ऑपरेशन विकास वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शाहीद शहीद और पत्रकार अरविंद मालगुड़ी मौजूद थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this