Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ऋषिकेश में शुरू हुआ राफ्टिंग का रोमांच, संचालकों के चेहरों पर आई मुस्कान
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

ऋषिकेश में शुरू हुआ राफ्टिंग का रोमांच, संचालकों के चेहरों पर आई मुस्कान

टिहरी प्रशासन की ओर से गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। इससे राफ्टिंग संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। दो दिन पहले देहरादून से आई टीम ने गंगा नदी में रैकी की थी। टीम ने गंगा नदी का जलस्तर मापा और एक मीटर बढ़ा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि रिवर राफ्टिंग करने के लिए गंगा का जलस्तर 137 मीटर होना चाहिए। जबकि इस समय नदी का जलस्तर 138 मीटर है।

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है लेकिन अब टीम ने जलस्तर को सामान्य बताया है। टिहरी प्रशासन की ओर से इसे हरी झंडी मिल गई है।

गौरतलब रहे कि कोरोना काल से पहले वर्ष भर में केवल दो महीने जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद होता था और फिर 1 सितंबर से लेकर 30 जून तक राफ्टिंग संचालित होती थी। लेकिन इस बार कोरोना काल और गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण राफ्टिंग का संचालन लगभग 20 दिन देर से शुरू हो रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...