HillMail Special: पासिंग आउट परेड के बाद सीधे यूनिट में तैनात होंगे युवा अफसर

HillMail Special: पासिंग आउट परेड के बाद सीधे यूनिट में तैनात होंगे युवा अफसर

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार की पीओपी के बाद अधिकारी बनने जा रहे कैडेट्स के परिजन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनके लिए गर्व की बात यह है कि सेनाप्रमुख जनरल एम एम नरवाणे और तमाम दूसरे कमांडर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

पूरी दुनिया जहां इस समय कोरोना महामारी का सामना कर रही है वहीं भारत इस समय चीन की सैन्य हठ के सामने मुस्तैदी से खड़ा है। भारतीय सेना हर मोर्चे के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन के साथ लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए देश को 333 युवा सैन्य अधिकारी देने जा रहा है। इस बार की पासिंग आउट परेड की खास बात यह भी है कि इस बार पास आउट होने के बाद अधिकारी सीधे अपनी यूनिट में तैनात हो जाएंगे। अमूमन पोस्टिंग पर जाने से पहले वे कुछ समय परिजनों के साथ बिताते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

कोविड19 के लिए जारी तमाम जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 13 जून को पासिंग आउट परेड का आयोजन हो रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार की पीओपी के बाद अधिकारी बनने जा रहे कैडेट्स के परिजन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनके लिए गर्व की बात यह है कि सेनाप्रमुख जनरल एम एम नरवाणे और तमाम दूसरे कमांडर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

यह भी देखेंः IMA की चारदीवारी के पास रहकर बुना ख्वाब, बीटेक के बाद हकीकत में बदला

आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी ने ‘हिल-मेल’ को बताया कि जब राष्ट्रीय स्तर पर सेना की ओर एडवाइजरी जारी की गई तो हमें ट्रेनिंग को उसके मुताबिक मॉडीफाई करना पड़ा। कुछ समय तक दिक्कत आई, उसके बाद ट्रेनिंग को छोटे-छोटे ग्रुप में किया। पासिंग आउट का एसेसमेंट करने के बाद सभी जरूरी चीजों को अलग-अलग ढंग से किया। मुझे खुशी है कि इसमें कैडेट्स ने भी बहुत अच्छा सहयोग किया। इससे उनकी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई। जहां तक पासिंग आउट परेड की बात है तो हम यह कह सकते हैं कि हम तमाम सावधानियों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए परेड की तैयारियों में बदलाव किया। परेड में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार फॉर्मेशन में बदलाव किया गया।

 

यह भी देखेंः आईएमए में कमांडेंट परेड का आयोजन, भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे 333 युवा अफसर

उन्होंने कहा कि पासआउट होने वाले हर कैडेट्स का सपना होता है कि अपने बच्चे को पासिंग आउट परेड पूरी कर अफसर बनते हुए अपनी आंखों से देखें, लेकिन इस बार कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। वो मीडिया के जरिये ये देख सकते हैं। इस बार एक नई पहल है कि अंतिम पग जो चेटवुड हॉल में है, पीपिंग कराने के बाद में हम सेनाप्रमुख की सोच को अमल में ला रहे हैं, जब वह पासिंग आउट परेड के बाद पहला कदम सैनिक जीवन में लेंगे। एक और बात खास है कि पीपिंग अमूमन परिजन करते हैं, लेकिन क्योंकि इस बार परिवार के लोग नहीं आ रहे हैं तो ऐसे में हमारा स्टॉफ, अधिकारी और महिलाएं वहीं इन अफसरों के परिवार की भूमिका निभाएंगे। सेनाप्रमुख जब यहां कल मौजूद होंगे तो वह भी कुछ युवा अधिकारियों को पीपिंग करेंगे।

जनरल नेगी ने कहा कि यहां जो प्रशिक्षण दिया जाता है वह तीन-चार चीजों पर आधारित होता है। सबसे पहले उनका फिजिकल फिट होना, मानसिक तौर पर उनको मजबूत बनाना होता है, ताकि वे हर चुनौती के लिए तैयार रहें। साथ ही हमें उन्हें सैनिक सीख भी देनी होती है और सबसे महत्वपूर्ण होता है लीडरशिप विकसित करना, क्योंकि वे कल के सैन्य लीडर हैं। यहां उनमें त्याग, बलिदान की भावना विकसित करने पर जोर रहता है। हमारे युवाओं ने साबित किया है कि मुश्किल से मुश्किल हालात में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देते हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this