पंतनगर विश्वविद्यालय एवं भारतीय सेना उत्तर भारत मुख्यालय के मध्य समझौता

पंतनगर विश्वविद्यालय एवं भारतीय सेना उत्तर भारत मुख्यालय के मध्य समझौता

भारतीय सेना में मिलट्स (श्री अन्न) एवं उससे बने उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने के उद्देष्य से कुलपति कार्यालय सभाकक्ष में एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान एवं भारतीय सेना की ओर से ले.ज. डी.जी. मिश्रा द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा मिलट्स एवं उसके उत्पादनों के संबंध में किए गए शोध कार्यों एवं अनुभवों का लाभ लिया जाना है। मुख्य रूप से मिलट्स (ज्वार, बाजरा, रागी आदि) पर आधारित नमकीन एवं मीठे सुपाच्य खाद्य पदार्थों का अधिकतम प्रयोग किया जाना है। साथ ही सेना के मैस कर्मियों को मिलट्स उत्पादों के व्यंजन बनाए जाने हेतु प्रशिक्षत किया जाना भी इस समझौता ज्ञापन का प्रमुख भाग है।

निदेशक शोध डॉ. ए.एस. नैन द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए यह अवगत कराया गया कि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा विश्वविद्यालय में मिलेट्स से संबंधित शोध को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा मंडुआ लस्सी, मंडुआ आईसक्रीम, मंडुआ बर्फी, पेड़ा मंडुआ चाकलेट, मकिंस, मंडुआ बिस्कुट, नमकीन इत्यादि उत्पाद तैयार किए हैं एवं भारतीय सेना की आवश्यकतानुसार विश्वविद्यालय मिलेट्स पर केन्द्रित शोध करने के लिए तैयार है।

कर्नल जतिन ढिल्लों द्वारा अवगत कराया गया कि भारतीय सेना के ऊंचाई पर कार्यरत सैनिकों में मिलेट्स से संबंधित उत्पादों के स्वाद, सुपाच्यता एवं पोषकता पर विशेष बल दिया जाना है, जिससे सैनिकों के मध्य मिलेट उत्पादों के उपभोग को बढ़ावा दिया जा सके।

ले.ज. डी.जी. मिश्रा द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध एवं विकास के कार्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया एवं आशा की गयी कि जिस तरह विश्वविद्यालय ने हरित क्रांति के रूप में देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया उसी तरह मिलेट्स उत्पादों पर शोध कर मिलेट्स की स्वीकार्यता को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाएगा।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि मिलेट्स की स्वीकार्यता एवं पाचकता आंत के सूक्ष्म जीवाणुओं के ऊपर निर्भर करती है। पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भारतीय वैज्ञानिकों के आंत जीवाणुओं का अध्ययन कर ऐसा उत्पाद तैयार करेंगे जिसमें स्वाद एवं पोष्टिकता के साथ-साथ सुपाच्यता भी होगी। उन्होंने भारतीय सेना के साथ किए गए इस समझौते पर हर्ष व्यक्त करते हुए यह कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय भारतीय सेना के साथ मिल कर शोध कार्य करेगा एवं देश की सेवा करने का मौका विश्वविद्यालय को मिलेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, संयुक्त निदेशक शोध तथा भारतीय सेना की ओर से ब्रिगेडियर वी.के. रौतेला, ब्रिगेडियर विक्रमजीत सिंह, कर्नल जतिन डिल्लोन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.एस. नैन, निदेशक शोध द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. पी.के. सिंह, संयुक्त निदेशक शोध द्वारा दिया गया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this