Home ताज़ा ख़बर कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भारत की प्रथम क्लोन ‘गंगा’ को पैदा करने वाले एनडीआरआई के वैज्ञानिकों के काम को सराहा
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भारत की प्रथम क्लोन ‘गंगा’ को पैदा करने वाले एनडीआरआई के वैज्ञानिकों के काम को सराहा

भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल के वैज्ञानिकों को भारत की प्रथम क्लोन ‘गंगा’ गाय की बछड़ी को पैदा करने के लिए उन्हें बधाई और प्रशंसा पत्र प्रेषित किया है।

भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल के वैज्ञानिकों को भारत की प्रथम क्लोन ‘गंगा’ गाय की बछड़ी को पैदा करने के लिए उन्हें बधाई और प्रशंसा पत्र प्रेषित किया है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि यह तकनीक गुणवत्तापूर्ण देशी पशुओं के उत्पादन को नए आयाम देगी और किसान इस उन्नत तकनीक से लाभान्वित होंगे।

एनडीआरआई करनाल के वैज्ञानिक जो इस टीम के हिस्सा थे उनके नाम इस प्रकार हैं डॉ एमएस चौहान, डॉ एसएस लठवाल, डॉ नरेश सेलोकर, डॉ मनोज सिंह, डॉ अजय असवाल, डॉ सुभाष चंद्र, डॉ रंजीत वर्मा और कार्तिकेय पटेल हैं। उन्होंने यह पत्र एनडीआरआई के निदेशक डॉ धीर सिंह को भेजा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुझे आशा है कि आपके कुशल नेतृत्व में पशु क्लोनिंग तकनीक से उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं का गुणन एवं लुप्तप्राय नस्लों के संरक्षण करने में मदद मिलेगी। एनडीआरआई करनाल के पूर्व निदेशक डॉ मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में गिर, साहीवाल और रेड-सिंधी गायों की क्लोनिंग का कार्य शुरू हुआ था। इस परियोजना के तहत 16 मार्च 2023 को गिर नस्ल की एक क्लोन बछिया पैदा हुई, जिसे ‘गंगा’ नाम दिया गया है। जन्म के समय इस बछड़े का वजन 32 किलोग्राम था। क्लोनिंग के माध्यम से गाय-भैंस की उच्च उत्पादकता वाली नस्लों के विकास में डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...