Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा भाजपा का सीएम चेहरा, अजय भट्ट ने दिया जवाब
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा भाजपा का सीएम चेहरा, अजय भट्ट ने दिया जवाब

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से एक साल पहले भाजपा ने अचानक प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया। पार्टी के अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री भी बदल गए। पार्टी चुनावी मोड में पहले से आ चुकी है। अगले चुनाव में सीएम फेस को लेकर ऊहापोह की स्थिति अब भी बरकरार है। इस बीच, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने साफ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चेहरे पर लड़ा जाएगा। दरअसल, केवल एक साल के मिले कार्यकाल में सीएम तीरथ को खुद साबित करने के साथ ही पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। अजय भट्ट ने कहा कि अगले चुनाव में स्वाभाविक रूप से सीएम तीरथ सिंह रावत ही पार्टी का चेहरा होंगे।

सांसद ने कहा कि जो मुख्यमंत्री होता है, वही सत्तासीन पार्टी का चेहराहोता है। उसी के नेतृत्व में जनता के बीच जाया जाता है। उन्होंने कह कि जब-जब चुनाव हुए सत्तासीन दलों के सीएम ही फेस रहे हैं।

उरी आतंकी हमले में घायल उत्तराखंड का सपूत शहीद, पेट में लगी थी गोली

सीएम की तारीफ करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि रावत सौम्य और मृदुभाषी हैं और जमीन से जुड़े नेताओं में से हैं। उनके नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा भी अपनी रणनीति बनाकर काम कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...