सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिले की एक नदी को करें पुनर्जीवित : सीएम योगी

सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिले की एक नदी को करें पुनर्जीवित : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंजनेय सेवा संस्थान में आयोजित 13वें सरयू जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए नदियों के पुनर्जनन, विकास कार्यों और उत्तर प्रदेश की नई पहचान पर प्रकाश डाला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से कह दिया गया है कि वो अपने अपने जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें। नदियों में न सीवर डाला जाए, न नाले गिराए जाएं, न मरे हुए जानवर फेंके जाएं। साथ ही नदियों के किनारे व्यापक रूप से पौधरोपण अभियान चलाया जाए। इस वर्ष 35 करोड़ पौधों का रोपण नदियों के किनारे किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नदियां धरती माता का आधार हैं और इनके संरक्षण से ही पर्यावरण, जीव-जंतु और मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने मां सरयू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम ने अयोध्या का जिक्र करते हुए मां सरयू का नाम लिया था। सरयू अयोध्या की आत्मा है और इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।

मां गंगा और भगीरथ की तपस्या का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा के अवतरण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में ही भगवान भगीरथ ने अपने पूर्वज महाराज सगर के पुत्रों के उद्धार के लिए लंबी साधना की और मां गंगा को धरती पर लाए। मां गंगा न केवल मुक्ति और भुक्ति का कारक हैं, बल्कि भारत और विश्व का अन्न भंडार भी इन्हीं के कारण समृद्ध है। मां गंगा का मैदानी भाग दुनिया की सबसे उर्वर भूमि है।उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने मां गंगा के तट पर आयोजित इस महोत्सव को देखा, जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।

अयोध्या के बदलते स्वरूप की चर्चा

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि 10 साल पहले जो असंभव लगता था, वह आज संभव हो चुका है। आज अयोध्या का वैभव देखकर लोग अभिभूत और आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में अब 4-लेन और 6-लेन की सड़कें, वाटर एटीएम और अन्य जनसुविधाओं का विकास हुआ है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण पूरा हो चुका है, और यह शहर देश की पहली सोलर सिटी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या का सोलर सिटी बनना गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के इस वैभव ने न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। आज जो भी अयोध्या आता है, वह अभिभूत होकर जाता है। अयोध्या की यह प्रगति उत्तर प्रदेश और भारत की नई पहचान का प्रतीक है।

नये भारत का प्रतीक है उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा कि यूपी अब नये भारत का उत्तर प्रदेश बन रहा है। यह विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, दंगा और अपराधमुक्त वातावरण, नौजवानों के लिए रोजगार, महिलाओं और व्यापारियों के लिए भयमुक्त माहौल यूपी की नई पहचान है। उन्होंने कहा कि पहले लोग उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर नाक-भौं सिकोड़ते थे, लेकिन आज यूपी का नाम गौरव की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की तरह ही आज पूरा उत्तर प्रदेश चमक रहा है। यूपी अब विकास, संस्कृति और आधुनिकता का संगम बन चुका है।

पर्यावरण और आपदा प्रबंधन पर जोर

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को आपदा प्रबंधन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि नदियां रहेंगी, तभी धरती माता, पर्यावरण और जीव-जंतु सुरक्षित रहेंगे। इससे प्राकृतिक आपदाएं भी हमारा बाल बांका नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सभी से नदियों और पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

देश-दुनिया के सभी सनातन धर्मावलंबियों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने राम मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी सनातन धर्मावलंबियों को बधाई दी और अयोध्या के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज सरयू जयंती महोत्सव के साथ-साथ राम मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का पावन अवसर है। इसके लिए मैं देश-दुनिया के सभी सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज एक नए युग की शुरुआत का साक्षी बन रही है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा ने 500 वर्षों के लंबे इंतजार को समाप्त कर भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण को गति दी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this