Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार कुंभ मेले के लिए सभी व्यवस्थाएं पुख्ता, केंद्र की गाइडलाइन का पालन हो तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाए – मुख्यमंत्री
हरिद्वारमहाकुंभ 2021

कुंभ मेले के लिए सभी व्यवस्थाएं पुख्ता, केंद्र की गाइडलाइन का पालन हो तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाए – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से चाकचैबंद की गई है। बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संत महात्मा और श्रद्धालु उत्साहित हैं। पिछले स्नान में पहली बार हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

केंद्र से मिला पूरा सहयोग, सैंकडों करोड़ के विकास कार्य हुए

कुंभ मेले के तहत कराए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला के लिए 700 करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। नमामि गंगे द्वारा सफाई व्यवस्था (शौचालय तथा डस्टबिन) के दृष्टिगत रूपए 58 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई, जिसके अन्तर्गत 11800 अस्थाई शौचालय एवं 6674 अस्थाई मूत्रालयों की स्थापना की गयी है। नमामि गंगे द्वारा सुन्दर कुंभ मेला की दृष्टि से 1 करोड़ की धनराशि पेन्ट माई सिटी कैम्पेन के अन्तर्गत उपलब्ध कराई गयी। नमामि गंगे द्वारा 78 चेजिंग रूम हेतु रूपए 50 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गयी।

 

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि स्थाई रूप से 9 स्नान घाटों एवं आस्था पथ हरिद्वार व मुनिकीरेती लागत रुपए 4964.65 लाख का निर्माण कराया गया, घाटों की कुल लम्बाई है 1133 मीटर एवं आस्था पथ की लम्बाई 2405 मीटर है। आस्थापथ ऋषिकेश का पुनरोद्धार एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य-लागत रूपए 1157.65 लाख का कार्य कराया गया है, जिसकी कुल लम्बाई 2.08 किमी है। स्थाई रूप से कुल 157.65 किमी सड़कों लागत रूपए 12,751.26 लाख का निर्माण कराया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि स्थाई रूप से 8 स्थाई सेतुओं लागत रूपए 6398.50 लाख का निर्माण कराया गया है, जिनकी कुल लम्बाई 541 मीटर है। पेयजल व्यवस्था के लिए 4 आई वैल, 1 आरबीएफ तथा 4 ट्यूबवैल कुल लागत रूपए 1216 लाख का निर्माण कराया गया, जिससे कुल 19.18 एम.एल.डी. अतिरिक्त पेयजल प्राप्त होगा। 8.5 किमी नई सीवर लाईन लागत रूपए 487 लाख की बिछाई गयी, जिससे 2312 परिवार लाभान्वित हुए। 25 किमी भूमिगत केबल परियोजना लागत रूपए 301 करोड़ का कार्य कराया गया जिससे 22,500 उपभोगक्ता लाभान्वित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौन्दर्यीकरण के दृष्टि से 15 चैराहों लागत रूपए 600 लाख तथा 123 पार्को लागत रूपए 1100 लाख का सौन्दर्यीकरण कार्य कराया गया। सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत लगभग 9000 स्वच्छकों की तैनाती मेलावधि में की जा रही है। हर की पैडी का जीर्णोद्धार एवं रोडी बेलवाला का स्थल विकास लागत रूपए 34 करोड का कार्य कराया गया। मीडिया कर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सैन्टर लागत रूपए 257.51 लाख की स्थापना की गयी है।

कुंभ में स्वास्थ्य सुविधाओं और क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। 150 बैड अस्पताल लागत रूपए 222.02 लाख की स्थापना की गयी है। उत्तर प्रदेश से डाक्टर, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गयी है। 463 बैड क्षमता के 39 अस्थाई चिकित्सालयों हेतु उपकरण, दवाईयां, मक्खी – मच्छर नियंत्रण एवं अस्थाई कार्मिकों, श्रमिकों की व्यवस्था हेतु लगभग रूपए 7015.83 लाख की व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने कहा कि क्राउड मैनेजमेंट पर भी खासतौर पर फोकस किया गया है। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु पुलिस सर्विलांस सिस्टम लागत 17.34 करोड़ की स्थापना की गयी है। कुंभ मेला अवधि हेतु लगभग लागत रूपए 118.39 लाख से अस्थाई नेत्र कुंभ की स्थापना की गयी है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles