Sunday , 6 September 2026
Home देश-विदेश उत्तराखंड के लाल की खूब चर्चा, IPS लक्ष्य पांडे शेयर कर रहे UPSC परीक्षा पास करने के टिप्स
देश-विदेशअल्मोड़ाउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के लाल की खूब चर्चा, IPS लक्ष्य पांडे शेयर कर रहे UPSC परीक्षा पास करने के टिप्स

सिविल सेवा को देश की सबसे मुश्किल और शानदार सर्विस के तौर पर माना जाता है। कम लोग ही ऐसे होते हैं जो पहली बार में परीक्षा पास कर लेते हैं। UPSC की परीक्षा पास करने के बाद एक नई जिंदगी शुरू हो जाती है। ऐसे में लोग फर्ज में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि आगे फिर कभी परीक्षा की बातें नहीं हो पातीं। हालांकि सबके साथ ऐसा नहीं है। कुछ ऐसे भी हैं जो सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के बाद तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मार्गदर्शक भी बनते हैं। ऐसे ही हैं उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले आईपीएस अफसर लक्ष्य पांडे।

ट्विटर पर उनकी खूब चर्चा है। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास करने के कुछ टिप्स शेयर किए हैं। अपने निजी अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा है कि कम किताबें पढ़िए लेकिन बार-बार पढ़िए। उन्हें लगातार दोहराते रहने और नोटबुक में पॉइंट्स नोट करते रहने पर पांडे ने जोर दिया है। उन्होंने कुछ पॉइंट्स और किताबों के नाम शेयर भी किए हैं।

https://twitter.com/lakshay_cop/status/1366754650699915265?s=20

आईपीएस अफसर ने रोज कम से कम एक घंटे अखबार पढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि एक टॉपिक को समझने के लिए कई सोर्स देखना चाहिए। उन्होंने कुछ किताबों की लिस्ट शेयर की है, जो अभ्यर्थी अपनी तैयारी में पढ़ सकते हैं।

https://twitter.com/lakshay_cop/status/1376761641136623617?s=20

वह कहते हैं कि स्टडी का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बिना कोचिंग क्लासेज के खुद पढ़िए। इसके साथ-साथ अच्छा सोना और आराम करना भी महत्वपूर्ण है।

Image

लक्ष्य पांडे के इस टिप्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने आगे भी उनके गाइडेंस की इच्छा जताई है। आपको बता दें कि लक्ष्य पांडे फिलहाल दिल्ली में एसीपी के पद पर तैनात हैं। लक्ष्य पांडे उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के गेवाड़ घाटी के गांव खनुली के रहने वाले हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles