Home अतुल्य उत्तराखंड 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़

15 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद

All the schools of the state will remain closed till January 15.
All the schools of the state will remain closed till January 15.
All the schools of the state will remain closed till January 15.
All the schools of the state will remain closed till January 15.

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम की मार पड़ने वाली है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार से लेकर अगले चार दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक जहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं , वहीं तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की भी संभावना है।

 

वहीं, प्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा सचिव ने शिक्षा महानिदेशक को दिए निर्देश में कहा, प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसे देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कहा, निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाए।

 

शासन के निर्देश के बाद शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भी निर्देश जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सरकारी पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही 26 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक शीतकाल अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में एक जनवरी 2022 से 13 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अत्यधिक ठंड से शासन ने अब सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने निर्णय लिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...