Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर महाकुम्भ में अंबानी परिवार ने भी लगाई आस्था की डुबकी, सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

महाकुम्भ में अंबानी परिवार ने भी लगाई आस्था की डुबकी, सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा

उद्योगपति मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बेटे पृथ्वी व वेदा, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी, बहनें नीनाबेन और दीप्तिबेन, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल समेत परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

संगम में की पूजा अर्चना और आरती

पूरी अंबानी फैमिली देर शाम रेल घाट पर पहुंची। यहां से क्रूस पर सवार होकर सभी त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद की उपस्थिति में वैदिक मित्रों के बीच पूरे परिवार ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूरे परिवार ने एक साथ संगम पूजन और आरती भी की।

महाकुम्भ में अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं की भागीदारी

महाकुम्भ 2025 अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर चुका है। 144 वर्ष बाद हो रहे इस महाआयोजन से क्या गरीब, क्या अमीर हर कोई जुड़ रहा है। इसी क्रम में अंबानी परिवार का यहां आना सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शा रहा है। देश के सबसे अमीर परिवार का उसी संगम के पवित्र जल में स्नान करना जहां करोड़ों लोग आस्था के साथ डुबकी लगा चुके हैं, एकता के महाकुम्भ की भावना को और मजबूत करता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles