आजकल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार में अपनी आने वाली फिल्म बुडबाय की शूटिंग कर रहे हैं। उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर फिल्मों की शूटिंग की भरपूर संभावनाएं हैं और इन खूबसूरत लोकेशनों पर इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है।
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म की शूटिंग आजकल ऋषिकेश के आसपास के क्षेत्रों में हो रही है। अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश की गंगा नदी में वोट के ऊपर की तस्वीर और गंगा मां के बारे में ट्वीट किया है।
T 4233 –
🎼 🎼 🎼हे गंगा मैया , हे गंगा मैया ; तू जाना हमें नाहीं रे , हे गंगा मैया
सब जन मिलकर पूजा करे हैं , सब जन मिलकर पूजा करे हैं ;
मैं आरती उतारूँ रे , हे गंगा मैया ,
हे गंगा मैया , हे गंगा मैया ; तू जाना हमें नाहीं रे हे गंगा मैया pic.twitter.com/CdYjN2VnaT
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 26, 2022
इस फिल्म की शूटिंग योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में 4 अप्रैल तक होनी है। इस फिल्म का निर्देशन एवं निर्देशक विकास बहल कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदना अहम भूमिका में हैं। यह अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका की पहली फिल्म है।


Leave a comment