Home उत्तराखंड न्यूज़ मथुरा के वृंदावन में बनेगा 300 बैड का केशव माधव सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल, हंस फाउंडेशन देगा 108 करोड़ का सहयोग
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

मथुरा के वृंदावन में बनेगा 300 बैड का केशव माधव सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल, हंस फाउंडेशन देगा 108 करोड़ का सहयोग

वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोगी संगठन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के सौजन्य से बनने वाले 300 बैड के केशव माधव चिकित्सालय की आधारशिला हवन-पूजन किया गया। माताश्री मंगला जी ने हंस फाउंडेशन परिवार की ओर से इस अस्पताल के निर्माण एवं अन्य सेवाओं के लिए 108 करोड़ रूपये प्रदान करने की घोषणा की।

वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोगी संगठन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के सौजन्य से बनने वाले 300 बैड के केशव माधव चिकित्सालय की आधारशिला हवन-पूजन किया गया। वृंदावन के गरुड़ गोविंद मंदिर रोड पर बनने वाले इस चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह में संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, श्रीविभूषित महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी गुरूशरणानंदजी महाराज जी, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज जी, कथावाचक संत श्री विजय कौशल जी महाराज जी, माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी एवं सांसद हेमा मालिनी शामिल हुए।

यह लगभग 5 एकड़ में बनने वाले केशव माधव सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल लागत करीब 250 करोड़ रुपये आएगी। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। जिसके निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए हंस फाउंडेशन 108 करोड़ रूपये का सहयोग करेगा।

हंस फाउंडेशन करेगा 108 रूपये का सहयोग

स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा बनवाये जा रहे इस अस्पताल के भूमि पूजन के मौके पर वृंदावन पहुंचे हंस फाउडेशन के संस्थापक माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज, दत्तात्रेय होसबोले, संत शरणानंद, विजय कौशल महाराज, सांसद हेमा मालिनी एवं उपस्थित साधु-संतो ने भगवान कृष्ण और स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर माताश्री मंगला जी ने कार्यक्रम में उपस्थित साधु-संतों और प्रबुद्धजनों का अभिवादन करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का मंत्र लेकर स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी जिस तरह से उत्तराखंड के दूरगामी क्षेत्रों खासकर गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित विभिन्न क्षेत्रों में अस्पताल संचालित कर रहा है। यहां निश्चित तौर पर मनुष्य जीवन के लिए सेवा का बड़ा फलक हैं, जिसके माध्यम से असंख्य लोगों की सेवा हो रही है, असंख्य लोगों का जीवन संवर रहा है।

माताश्री मंगला जी ने स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी के सौजन्य से भगवान कृष्ण की पावन धरती पर स्थापित होने वाले आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित केशव माधव चिकित्सालय के लिए हंस फाउंडेशन परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए, इस अस्पताल के निर्माण एवं अन्य सेवाओं के लिए 108 करोड़ रूपये प्रदान करने की घोषणा की।

हंस फाउंडेशन हमेशा सेवा के लिए तैयार

माताश्री मंगला जी इस मौके पर कहा कि सेवा के इस पथ पर हम हमेशा स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी के साथ खड़े है। इस अस्तताल के निर्माण एवं अन्य किसी भी तरह के सहयोग के लिए आपको जब भी किसी मदद की आवश्यता होगी, हंस फाउंडेशन हमेशा सेवा के लिए तैयार रहेगा।

इस अवसर पर आरएसएस के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि वृंदावन में स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी के तत्ववाधान में बनने जा रहे केशव माधव चिकित्सालय से लोगों को नया जीवन मिलेगा, खास तौर पर उन लोगों को जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते और वह कई गंभीर बीमारियों की आगोश में आकर अपने जीवन की यात्रा में हार जाते है। लेकिन अब वह लोग हारेंगे नहीं। स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी ने अभी तक इस क्षेत्र में जो कार्य किया है वह आदर्श कार्य है।

स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी के अस्पताल के भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वह प्रयासरत थीं कि मथुरा में एक अच्छा अस्पताल बने वह अब सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा की आप इस तरह के अस्पतालों में सेवा के लिए आएं, और जरूरतमंद एवं गरीब की सेवा के लिए कार्य करें।

वृंदावन में गरुड़ गोविंद मंदिर के पास बनने वाले इस 5 एकड़ में पर लगभग 250 करोड़ की लागत आएगी। इस अस्पताल में 120 बैड सेमी प्राइवेट और प्राइवेट होंगे जबकि 100 बैड जनरल होंगे। इस अस्पताल में हार्ट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज होगा। केशव माधव चिकित्सालय में आधुनिक लैब के साथ साथ आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर की सुविधा रहेगी। साथ ही इस अस्पताल में साधु-संतों एवं संवासिनियों को निःशुल्क अत्याधुनिक चिकित्सीय सेवाएं मिलेंगी। आयोजकों ने बताया कि इस अस्पताल में निर्माण कार्य 2 हफ्ते में शुरू हो जाएगा जिसके 2023 तक तैयार होने की संभवना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...