देहरादून चंद्रबदनी मे सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे दो मोटरसाइकिल सवारियों को कुचल दिया। सड़क के किनारे एक दुकानदार भी ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 108 के जरिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गये थे जिस कारण यह हादसा हो गया।
यह घटना लगभग सुबह 11ः30 पर हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे सर्वेस कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
जिस क्षेत्र में यह घटना घटी वह थाना पटेलनगर में पडता है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


Leave a comment