Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल के आनंद प्रकाश बडोला बने तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल के आनंद प्रकाश बडोला बने तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक

एडीजी आनंद प्रकाश बडोला को तटरक्षक बल का अपर महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने 35 वर्ष के कार्यकाल के दौरान पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर के अलावा विभिन्न श्रेणी के पोतों की कमान सम्भाली है। इस सम्मान के साथ, वह प्रमुख और समर्पित सेवा के लिए सर्वाधिक पदकों से विभूषित सशस्त्र बल अधिकारियों के संघ में शामिल हो गए हैं। फ्लैग ऑफिसर एक दूरदर्शी योजनाकार और पूर्णतावादी स्पर्श के निष्पादक हैं।

उन्होंने केवल चार दशकों में अत्यधिक पेशेवर और सक्षम प्रमुख समुद्री सुरक्षा बल के रूप में परिपक्व होने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के प्रयास में बहुत योगदान दिया है। उनकी सतर्क कमान के तहत इस तरह के समकालिक प्रयासों ने क्षेत्र में प्रमुख समुद्री सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के कद को मजबूत किया और देश को गौरवान्वित किया।

इससे पहले फ्लैग ऑफिसर को 09 अक्टूबर 2021 को तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित एक प्रभावशाली अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री से मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। पिछले वर्ष 26 जनवरी को एडीजी आनंद बडोला को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तट रक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

एडीजी आनंद प्रकाश बडोला, वर्ष 1990 में भारतीय तटरक्षक में शामिल हुए। फ्लैग ऑफिसर नौचालन एवम निर्देशन के विशेषग्य हैं और प्रतिष्ठित यूएस नेवल स्टाफ महाविद्यालय, न्यूपोर्ट, यूएसए के पूर्व छात्र हैं।

मई 2017 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर, अधिकारी ने तटरक्षक पूर्वी और पश्चिमी दोनों समुद्र तटों के मुख्यालयों में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया। दिसंबर 2019 से जून 2021 तक मुंबई में कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के रूप में सफल कार्यरत रहे हैं। फ्लैग ऑफिसर ने चेन्नई में कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) की कमान 11 जून 2021 से 20 नवंबर 2023 तक संभाली। एडीजी कोस्ट गार्ड के पद संभालने से पहले बडोला, तट रक्षक मुखालय में उप महानिदेशक (पॉलिसी एवम् योजना) में कार्यरत थे।

एडीजी आनंद प्रकाश बडोला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज, विकास नगर, देहरादून और एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून से पढ़ाई की है। फ्लैग ऑफिसर के परिवार में उनकी पत्नी नीलिमा बडोला एवम् दो बेटे करण एवम् अर्जुन है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...