Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण : उपाध्यक्ष एमडीडीए
उत्तराखंड न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण : उपाध्यक्ष एमडीडीए

प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति पर संतोष प्रकट किया। हालांकि, उपाध्यक्ष ने 1905 की लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों में संबंधित लोगों से दूरभाष पर बात की जाए और अब तक कि प्रगति के बारे में उन्हें अवगत कराएं।

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने इस दौरान आढ़त बाजार परियोजना के साथ ही आईएसबीटी में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समूचे आईएसबीटी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही पहाड़ी शैली में फसाड के कार्य करने के भी उनके द्वारा निर्देश दिए गए। इसके अलावा परिसर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

 

‘आज प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं के साथ ही सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश निर्गत किये गए हैं। अवैध निर्माणों को लेकर किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। इस हेतु अभियंताओं को विशेष निर्देश दिए हैं।’
– बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

 

उन्होंने विकासनगर के शाहपुर, कल्याणपुर में लैंड बैंक की तर्ज पर अन्य स्थानों पर भी लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा मानचित्रों के निस्तारण की प्रगति पर भी संतोष प्रकट किया गया।

अवैध निर्माण पर करें कार्रवाई

बंशीधर तिवारी ने इस दौरान अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्राधिकरण में चार्ज संभालने के बाद उनके द्वारा अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। बीते दिनों त्योहारी सीजन के चलते उस कार्य की गति थोड़ी धीमी हुई है। ऐसे में प्राधिकरण द्वारा इस मामले में पुनः सभी सेक्टरों के अभियंताओं को तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सेक्टर वार शमन का टारगेट फिक्स करने के भी निर्देश दिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...