Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रंग लाई अनिल बलूनी की पहल, गढ़वाल के कई क्षेत्रों में भारती एयरटेल लिमिटेड लगायेगी मोबाइल टॉवर
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

रंग लाई अनिल बलूनी की पहल, गढ़वाल के कई क्षेत्रों में भारती एयरटेल लिमिटेड लगायेगी मोबाइल टॉवर

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव होना है इसके लिए सभी पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इन चुनावों में यहां के आम लोगों ने जनप्रतिनिधियों को अपनी कई समस्याओं के बारे में बताया है जिसमें से एक समस्या यहां पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी भी है।

लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने इसका संज्ञान लिया और इस समस्या को दूर करने के लिए भारती एयरटेल लिमिटेड को पत्र लिखा। उसके बाद भारती एयरटेल लिमिटेड ने कहा कि लोगों की इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जायेगा।

अनिल बलूनी ने कहा कि उन्होंने देश भर में मोबाइल इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली प्रतिष्ठित संचार कंपनी एयरटेल इंडिया से गढ़वाल के रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी गढ़वाल जनपदों के सभी स्थानों पर निर्बाध एवं सुचारु मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध को भारती एयरटेल लिमिटेड ने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मैं भारती एयरटेल लिमिटेड को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र के 150 स्थानों पर मोबाइल टॉवर लगाने की सहमति दी है। जिससे हमारे इंटरनेट आधारित उद्योग, छात्रों की वर्चुअल क्लासेस और आमजन को बेहतर मोबाइल सेवा प्राप्त होगी।

पिछले कई समय से उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की बड़ी समस्या बनी हुई है इन टॉवरों के लग जाने से यहां पर रह रहे लोगों को इससे काफी फायदा होगा और वह इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...