Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा के लिए आज से कर सकेंगे पंजीकरण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशदेहरादून

चारधाम यात्रा के लिए आज से कर सकेंगे पंजीकरण

चारधाम यात्रा के शुरू होने के लिए अब कुछ ही दिनों के समय बचा हुआ है। देश दुनिया से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। आज सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है और दो घंटे में चार हजार से ज्यादा लोग चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना है।

– सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

 

प्रयर्टन विभाग का मानना है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपना प्लान बनाकर ही यात्रा करने के लिए आयें जिससे कि उनको यहां आने में परेशानी न हो। यात्रा करने से पूर्व वह अपना पंजीकरण अवश्य करा लें जिससे कि उन्हें यात्रा के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार भी चार माध्यमों से देश के किसी कोने से तीर्थयात्री अपना पंजीकरण का सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पत्ते के लिए आईडी देनी होगी।

पंजीकरण कैसे करें

पर्यटन विभाग की वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcareruttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।

पिछले साल चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने चारधामों के दर्शन किए। इस बार भी विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

घर बैठे आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा करने वाले श्रद्धालु घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, लेकिन प्रदेश में प्रवेश करने वाले यात्रियों को भी जगह-जगह पंजीकरण की सुविधा दी जाती है। इसके लिए विभाग की ओर से पंजीकरण काउंटर खोले जाते हैं। इसमें धर्मनगरी में भी काउंटर स्थापित किए जाते हैं।

इस साल शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए भी पर्यटन विभाग कार्यालय परिसर में काउंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। काउंटरों पर इंटरनेट सुविधा, लाइट, बिजली, बैठने की व्यवस्था की जा रही है। चारधाम यात्रा के लिए रेल मार्ग और सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा पंजीकरण का लाभ दिया जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...