Home ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2023 तक बढ़ाई गई
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2023 तक बढ़ाई गई

वाणिज्य औेर उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 2020 में राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार (एनएसए) प्रारंभ किया था। राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन 1 अप्रैल, 2023 से लाइव कर दिए गए हैं और अब आवेदन जमा करने की समय-सीमा 15 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से इच्छुक उद्यमियों और सक्षमकर्ताओं को अपने नवाचारी समाधान और ठोस सामाजिक प्रभाव को दिखाने का अतिरिक्त समय मिलेगा।

राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 देश के सभी कोनों के नवाचारों का उत्सव होगा। ‘विजन इंडिया@2047’ के विजन के साथ जुड़ा होगा, जो प्रमुख विषयों में अमृत काल की भावना से प्रेरित विकसित अर्थव्यवस्था में भारत के परिवर्तन मार्ग को रेखांकित करता है।

डीपीआईआईटी प्रत्येक श्रेणी में एक विजेता स्टार्ट-अप को 10 लाख रूपये का नकद पुरस्कार देगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के विजेताओं तथा फाइनल में पहुंचने वालों को विशेष सहयोग समर्थन प्राप्त होगा, जिसमें निवेशकों तथा सरकारी नेटवर्क तक पहुंच, मेंटरशिप कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय बाजार एक्सपोजर, कॉरपोरेट तथा यूनिकॉर्न के साथ कनेक्शन तथा विभिन्न अन्य मूल्यवान संसाधन शामिल हैं।

इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों ने तीन सफल संस्करण के माध्यम से भारतीय स्टार्ट-अप इको सिस्टम में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले दूरदर्शी लोगों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला है। एनएसए को स्टार्ट-अप इको सिस्टम के भीतर असाधारण स्टार्ट-अप तथा सक्षमकर्ताओं को मान्यता और पुरस्कार देने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। ये संस्थाएं नवाचार को बढ़ावा देने, ग्राउंड ब्रेकिंग उत्पादों को बनाने तथा ठोस सामाजिक प्रभाव को दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इच्छुक प्रतिभागियों को अधिकारिक राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार वेबसाइट पर जाने और 15 जून, 2023 की संशोधित समय-सीमा से पहले आवेदन जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अधिक विवरण के लिए https://www.startupindia.gov.in/ देखें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने...