Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार कुंभ में 29 लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, DGP बोले- भीड़ उम्मीद से 50 प्रतिशत कम
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

हरिद्वार कुंभ में 29 लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, DGP बोले- भीड़ उम्मीद से 50 प्रतिशत कम

हरिद्वार महाकुंभ में तड़के से ही शाही स्नान जारी रहा। शाम पांच बजे तक की जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण कुंभ मेला क्षेत्र में करीब 29 लाखलोग स्नान कर चुके थे। आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग काफी दूर से हरिद्वार पहुंचे हैं। शाही स्नान में अखाड़े के संतों ने भी स्नान किया है पर एक चिंता सबको सता रही है।

Image

हरिद्वार में स्नान के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नदारद रहा। पुलिस प्रशासन ने भी स्वीकार किया है कि घाटों पर पहुंची भारी भीड़ के बीच अगर सामाजिक दूरी का पालन करने की कोशिश की गई तो भगदड़ की स्थिति पैदा हो सकती है।

उधर, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि हमने दो अखाड़ों के स्नान के बीच आधे घंटे का गैप रखा जिससे घाटों को खाली कराने के साथ ही सफाई भी की जा सके।

शाही स्नान के लिए हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

डीजीपी ने आगे कहा कि कोविड महामारी के कारण हम इस साल जितनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे थे, उससे भी 50 प्रतिशत कम लोग गंगा स्नान के लिए कुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles