Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने की सीएम धामी से मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने की सीएम धामी से मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा कोटद्वार मार्ग से चारधाम यात्रा की संभावनाओं पर की गई घोषणा पर भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया इस से कोटद्वार विधानसभा व पौड़ी जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा। जहां एक ओर पर्यटन एवं चारधाम की दृष्टि से कोटद्वार एक मुख्य मार्ग बन सकता है वहीं आने वाले यात्रियों से ऋषिकेश मार्ग पर जाम से भी राहत मिलेगी। इससे कोटद्वार व आसपास के अन्य क्षेत्रों में व्यापार, होटल, गेस्ट हाउस आदि के माध्यम से भी लोगो को रोजगार मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द चारधाम यात्रा कोटद्वार से शुरू करने की मांग करी।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से कोटद्वार में स्थिति नदी व गदेरों में रिवर ट्रेनिंग के लिए अतरिक्त धन राशि की मांग करी। उन्होंने बताया पिछली बरसात में कोटद्वार में आपदा से भारी नुकसान हुआ है जिसके लिए अतरिक्त धनराशि के माध्यम से नदियों के उफान से लोगों को बचाया जा सकता है। पहले भी मुख्यमंत्री द्वारा हर संभव मदद कोटद्वार के लिए मिला है।

ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा के दोरान पुष्कर धामी से कोटद्वार विधान सभा में, विशेष कर भाबर एवं सनेह क्षेत्र, जो वन व बरसाती नदियों से घिरा होने के कारण बर्षा काल में नदियों व नालों में अत्यधिक जल भराव से ग्रसित रहता है। इससे रात्रि वक्त आवाजाही में स्थानीय निवासियों को ढेरों कठिनाई होती है। इसके लिए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के विभिन्न मार्गों के लिए मुख्यमंत्री धामी से सोलर लाइट की मांग रखी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी का कोटद्वार के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...