Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 13 लोगों की मौत और कई लोग हुए घायल
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 13 लोगों की मौत और कई लोग हुए घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली नोएडा के यात्रियों को टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 घायल है। छह गंभीर घायलों को पांच हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है, जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि सात अस्पताल में भर्ती है।

इस वाहन में 26 यात्री जो चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रिप पर घूमने यहां आये हुए थे, अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दिल्ली नोएडा से 26 यात्रियों को लेकर रात को वाहन निकला था। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर पैरापिट को तोड़ते हुए अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची। वाहन के नदी में गिरने पर यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग भी यात्रियों को बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिस दौरान 14 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल, रुद्रप्रयाग भिजवाया गया जहां से 07 गंभीर घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया। 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि 02 लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी।

उपरोक्त रेस्क्यू कार्य के दौरान एक महिला गाड़ी से छिटककर लगभग 80 मीटर नीचे झाड़ियों में अटकी हुई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा नीचे उतरते समय खोजबीन करते हुए उसे रेस्क्यू कर रोड़ हेड तक लाकर अस्पताल भिजवाया गया।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुःख

इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया है उन्होंने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपयाग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। हम घायलों की हर संभव सहायता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...