इस रिजॉर्ट के मालिक पुलकित इसमें क्या क्या काम करता था उस सबके बारे में एक एक कर राज बाहर निकल रहे हैं। लोग बता रहे हैं कि इस रिजॉर्ट में लोग बाहर से आकर पार्टियां करते थे और इन लोगों के लिए शराब और शबाब भी परेसा जाता था। इस बारे में कर्मचारियों ने अपने बयान भी दर्ज कराये हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद मेरठ निवासी विवेक भारद्वाज और उनकी पत्नी इशिता मीडिया के सामने आये और उन्होंने यहां चल रहे काले कारनामों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि वह करीब छह महीने पहले इस रिजॉर्ट में नौकरी करने गए थे। इशिता को वहां पर फ्रंट ऑफिस में मैनेजर का पद दिया गया था। जबकि, विवेक भारद्वाज को रूम सर्विस मैनेजर बनाया गया था।
पति-पत्नी ने बताया कि वहां पर हो रहे कामों से वह बहुत परेशान हो गए थे। यहां पर आए दिन नशे की पार्टियां होती थीं। यहां पर जिस्मफरोशी के लिए जो भी लड़कियां यहां आती थी उनकी कोई एंट्री नहीं होती थी।
दंपती का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने कहा कि राजस्व क्षेत्र है। राजस्व क्षेत्र के पटवारी को फोन किया तो वह उन्हें ही धमकाने लगा। आरोप है कि एक दिन पटवारी रिजॉर्ट में आया और दोनों पर ही आरोप लगाने लगा। इसके बाद एक दिन दंपती मौका पाकर वहां से निकल आए।
एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी ने बताया कि सारे साक्ष्य एक-एक कर इकट्ठा किए जा रहे हैं।
रिजॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारी इशिता और विवेक भारद्वाज ने बताया कि पुलकित और उसके दोस्तों की अलग ही दुनिया थी। रिजॉर्ट में काम करने वालों के साथ वह तानाशाह जैसे व्यवहार करते थे।
उन्होंने बताया कि जब यहां आने वाले मेहमानों के सामान गायब हो जाते थे तो वह कर्मचारियों पर इल्जाम लगाते थे और उसके बाद कर्मचारियों को सजा दी जाती थी।


Leave a comment