Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए बनाई गई मिसाइल का परीक्षण सफल
ताज़ा ख़बरसरोकार

हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए बनाई गई मिसाइल का परीक्षण सफल

वीएसएचओआरएडीएस एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है जिसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई), हैदराबाद द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल में मिनिएचराइज़्ड रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और एकीकृत एवियोनिक्स सहित अनेक नवीन प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जिनकी क्षमता परीक्षणों के दौरान सफलतापूर्वक सिद्ध हुई हैं।

कम दूरी पर कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए बनाई गई मिसाइल को दोहरे प्रणोद वाली ठोस मोटर द्वारा गतिमान किया जाता है। आसान सुवाह्यता सुनिश्चित करने के लिए लांचर सहित मिसाइल के डिजाइन को अत्यधिक अनुकूलित किया गया है। दोनों उड़ान परीक्षण मिशन के उद्देश्यों को पूरी तरह से पूरा कर चुके हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और उद्योग भागीदारों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आधुनिक तकनीकों से लैस यह नई मिसाइल सशस्त्र बलों को और तकनीकी प्रोत्साहन देगी। सचिव डीडीआरएंडडी और डीआरडीओ अध्यक्ष ने इस जबरदस्त सफलता के लिए पूरी वीएसएचओआरएडीएस टीम को बधाई दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...