आज सुबह शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान के दरवार में पहुंचे उन्होंने श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद उन्होंने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेश की भलाई के लिए अरदास की।
आज शहीदी दिवस होने के कारण कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।




Leave a comment