Home देश-विदेश केंद्र में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, उत्तराखंड मूल के सुनील बर्थवाल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव नियुक्त
देश-विदेश

केंद्र में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, उत्तराखंड मूल के सुनील बर्थवाल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव नियुक्त

उत्तराखंड मूल के बिहार कैडर के 1989 बैच के अधिकारी सुनील बर्थवाल वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त हैं। एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव नियुक्त किए गए हैं। नगालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी बंसल उत्तराखंड के प्रदीप सिंह खरोला की जगह लेंगे। खरोला इस महीने रिटायर हो रहे हैं।

केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर पर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। कई मंत्रालयों में सचिवों की नियुक्ति की गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन बदलावों को मंजूरी दी है। उत्तराखंड मूल के बिहार कैडर के 1989 बैच के अधिकारी सुनील बर्थवाल को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में विशेष सचिव अनुराधा प्रसाद गृह मंत्रालय के अंतर्राज्यीय परिषद सचिवालय की सचिव होंगी। यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड की प्रशासक अंसुली आर्य राजभाषा विभाग में सचिव होंगी।

सरकारी के आदेश के मुताबिक, एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव नियुक्त किए गए हैं। नगालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी बंसल उत्तराखंड के प्रदीप सिंह खरोला की जगह लेंगे। खरोला इस महीने रिटायर हो रहे हैं।

यहां देखें पूरा आदेश –

इनके अलावा आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव के राजारमन को दूरसंचार विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर को रिटायर होने वाले अंशु प्रकाश की जगह लेंगे। स्टील सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन संस्कृति मंत्रालय के सचिव होंगे।

दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड, मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक, संजय मूर्ति को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और विकास आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह सहकारिता मंत्रालय के सचिव होंगे। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार राजेश अग्रवाल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव होंगे। लोक रंजन और सुजाता चतुर्वेदी, दोनों डीओपीटी में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय और खेल विभाग के सचिव होंगे।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में अपर सचिव वी श्रीनिवास, उसी विभाग में विशेष सचिव होंगे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक कटिकितला श्रीनिवास को भारत सरकार के सचिव का पद और वेतन दिया गया है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...