Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार

मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कालसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर की चपेट में बाइक सवार आ गया। घटना में बाइक सवार को काफी चोटें आई। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को 108 एम्बुलेंस से विकासनगर के सरकारी अस्पताल पंहुचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाजार पुलिस स्टेशन प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया 112 से सूचना मिली की विकासनगर कालसी मोटर मार्ग पर एक रेस्टोरेंट रसूलपुर के समीप डंपर और बाइक की भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर लाया गया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान प्रदीप (28) के रूप में हुई है। प्रदीप ग्राम देऊ थाना कालसी का रहने वाला है। बाजार पुलिस स्टेशन प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही डंपर चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...