Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बीजेपी ने उत्तराखंड से तीन लोकसभा सीट के उम्मीदवार किए घोषित, देश से कुल 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

बीजेपी ने उत्तराखंड से तीन लोकसभा सीट के उम्मीदवार किए घोषित, देश से कुल 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु 195 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों पर मंजूरी दी गई।

उत्तराखंड के तीन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय रक्षा एवं प्रयर्टन मंत्री अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से अजय टम्टा और टिहरी संसदीय क्षेत्र से माला लक्ष्मी शाह शामिल हैं।

आज घोषित किए गये बीजेपी उम्मीदवारों में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम की घोषणा की गई उन्हें वाराणसी सीट से प्रत्याक्षी बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है।

इसके अलावा जिन राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई वह इस प्रकार से है। उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5, उत्तराखंड से 3, जम्मू कश्मीर एवं अरूणाचल प्रदेश से 2, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की इस लिस्ट में 28 महिलाएं, 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवार, एससी-27, एसटी-18, ओबीसी-57 प्रत्याक्षी को पहली सूची में मौका दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...