Home उत्तराखंड न्यूज़ विश्वविद्यालय के कुलपति ने पशुचिकित्सा महाविद्यालय को नई बस सौंपी
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

विश्वविद्यालय के कुलपति ने पशुचिकित्सा महाविद्यालय को नई बस सौंपी

विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय में 56 सीटर एक नई बस का आज कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि इस बस के माध्यम से विद्यार्थी अपने शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ महाविद्यालय द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में पशुपालकों हेतु प्रशिक्षण शिविर एवं बीमार पशुओं का उपचार आसानी से कर सकेंगे।

डा. एस.पी. सिंह ने कहा कि पशुचिकित्सा महाविद्यालय को पूर्व में आवंटित वाहनों का समयावधि समाप्त हो गयी थी, जिससे विद्यार्थियों को लैब अध्ययन, प्रशिक्षण शिविरों, बीमार पशुओं के उपचार हेतु जाने-आने में काफी कठिनाईयां का समाना करना पड़ता था। इसको देखते हुए परिवहन विभाग एवं कुलपति के सहयोग से महाविद्यालय को आज एक नई बस प्रदान की गयी है।

उद्घाटन के पश्चात कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा नई बस को हरी झंडी दिखाकर बस में उपस्थित शैक्षणिक कक्षाओं हेतु महाविद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थी को पोल्ट्री फार्म नगला के लिए रवाना किया, जिसमें उपस्थित थे।

महाविद्यालय में नई बस आने से विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...