Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बांटी जिम्मेदारियां, प्रबंधन समिति में कौशिक, टम्टा, बलूनी को जगह, निशंक घोषणापत्र कमेटी के प्रमुख
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बांटी जिम्मेदारियां, प्रबंधन समिति में कौशिक, टम्टा, बलूनी को जगह, निशंक घोषणापत्र कमेटी के प्रमुख

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दी गई जिम्मेदारी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं राज्यसभा अनिल बलूनी, तीरथ सिंह रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी, गोविंद बिष्ट और महेंद्र भट्ट को इसका सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारियां बांट दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दी गई जिम्मेदारियों में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं राज्यसभा अनिल बलूनी, तीरथ सिंह रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी, गोविंद बिष्ट और महेंद्र भट्ट को इसका सह-संयोजक बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, यमकेश्वर की विधायक रीतू खंडूरी और पॉलिसी रिसर्च विभाग के संयोजक डा. ओपी कुलश्रेष्ठ को सह प्रमुख बनाया गया है।

पार्टी की ओर से के विशेष संपर्क समिति भी गठित की गई है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को विशेष संपर्क समिति का प्रमुख बनाया गया है। इसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी की सांसद माला राज्यलक्ष्मी साह, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य और हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग को सह-प्रमुख के तौर पर जगह दी गई है।

पूरी सूची यहां देखें –

 

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...