एक अक्टूबर को वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी की टीम देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

एक अक्टूबर को वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी की टीम देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

‘गढ़वाली’ वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली का जन्म 25 दिसम्बर, 1891 में पीठसैंण के निकट रोणैसेर ग्राम (पौड़ी गढ़वाल) के एक साधारण कृषक जथली सिंह के घर में हुआ था। उन्होंनें प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव में ही अर्जित की और 11 सितम्बर 1914 को लैंसडौन छावनी में 2/36 गढ़वाल राइफिल्स में भर्ती हुए।

भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक अक्टूबर, 2021 को पेशावर कांड के नायक एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल आयेंगे। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री उनकी स्मृति में मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही राजनाथ सिंह शहीद सैनिकों के परिजनों एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि पेशावर कांड के नायक रहे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान रहा है। उनके योगदान को चिर स्मरणीय बनाये रखने के लिए आगामी एक अक्टूबर को वीर चन्द्र सिंह की पुण्य तिथि पर श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत पीठसैंण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री के स्वागत में उत्तराखंड के ख्याति प्राप्त लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत महिला समूहों को रूपये पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चैक भी वितरित किये जायेंगे। साथ ही क्षेत्रीय विकास के लिए समर्पित राठ विकास अभिकरण के तत्वाधान में क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को घस्यारी किट का वितरण किया जायेगा। डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं की रोजमर्रा की आवश्यताओं को देखते हुए घसियारी किट दो कुदाल, दो दारांती, रस्सी, एक टिफिन बॉक्ट, पानी की बोतल और एक किट बैग दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार इनका इस्तेमाल कर सकें।

वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली का जन्म 25 दिसम्बर, 1891 में पीठसैंण के निकट रोणैसेर ग्राम (पौड़ी गढ़वाल) के एक साधारण कृषक जथली सिंह के घर में हुआ था। उन्होंनें प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव के आस-पास के गांवों में ही अर्जित की और 11 सितम्बर 1914 को लैंसडौन छावनी में 2/36 गढ़वाल राइफिल्स में भर्ती हो गये। सन् 1926 में महात्मा गांधी के कुमाऊं में आगमन पर वह गांधी जी से मिलने बागेश्वर गये और गांधी जी के हाथ से टोपी लेकर पहनी और उसकी कीमत चुकाने का प्रण किया।

स्वाधीनता आंदोलन के दौरान पेशावर में जब पठान लोग आंदोलन कर रहे थे तब अंग्रेज अफसर रिकेट ने हुक्म दिया, “गढ़वाली श्री राउंड फायर”, अर्थात् गढ़वाली तीन राउंड गोली चलाओ। हवलदार चन्द्रसिंह रिकेट की बायीं ओर खड़े थे। उन्होंने रिकेट के हुक्म के तुरन्त बाद हुक्म दिया, “गढ़वाली सीज फायर” अर्थात् गढ़वाली गोली मत चलाओ। सैनिकों ने चन्द्रसिंह का ही हुक्म माना और जुलूस की ओर बन्दूकें नीचे जमीन पर खड़ी कर दी। चन्द्रसिंह ने रिकेट से कहा “हम निहत्थों पर गोली नहीं चलाते।” इसके पश्चात् साठ गढ़वालियों पर बगावत का आरोप लगाया गया।

12 जून, 1930 की रात को चन्द्रसिंह एवटाबाद जेल में भेज दिये गये। जेल से रिहा होने के पश्चात गढ़वाली स्वाधीनता आंदोलन में कूद पड़े। 1948 में उन्होंनें टिहरी आन्दोलन का नेतृत्व किया। 1 अक्टूबर 1979 को चन्द्रसिंह गढ़वाली का लम्बी बीमारी के बाद देहान्त हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this