Home ताज़ा ख़बर बुजुर्गों के शुभाशीष, सुख समृद्धि व शांति का मूल – आचार्य सुशील बलूनी
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशविचार

बुजुर्गों के शुभाशीष, सुख समृद्धि व शांति का मूल – आचार्य सुशील बलूनी

बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला में साप्ताहिक कार्यक्रम चल रहा है यह कार्यक्रम आचार्य सुशील बलूनी द्वारा किया जा रहा है जिसमें वह स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ, दिशा ज्ञान, भूमि के प्रकार, अवस्था व उर्जा स्तरों की विस्तरपूर्वक चर्चा कर रहे हैं।

गोला गोकर्णनाथ (खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला में चल रहे छः दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन के मौके पर बोलते हुए आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य प्रतिदिन प्रातः काल उठने के साथ ही वृद्ध माता-पिता, दादा-दादी तथा अपने से बड़ों के चरण स्पर्श करते हुए नमन करना चाहिए। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। संतसंग में जाने से पुण्य की प्राप्ति तथा ज्ञान चक्षु खुलते है। साथ ही भगवान श्रीराम की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र, श्रीराम के चरित्र का अनुसरण प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। कर्म पर निष्ठा में ही किसी भी फल की प्राप्ति छुपी होती है।

आचार्य सुशील बलूनी ने वास्तु शास्त्र की नियमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए चौंसठ पद वास्तु विन्याश को विस्तार से समझाया। साथ ही घर के कोणों और दिशाओं में किन ग्रहों व देवों का वास है तथा वहां किन कक्षों को रखें इस पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्म स्थान-स्थान स्वामी-पृथ्वी के नाभिक तथा मनुष्य के नाभिक का संतुलन बनाने की विधि पर आचार्य सुशील ने विस्तार से व्याख्या की। आज आचार्य ने कथा श्रोताओं के प्रश्न व जिज्ञासाओं के भी उत्तर दिये।

भोजन-श्वसन-जल पीने व निद्रा की आयुर्वेदिक शैली पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कथा श्रवण करने निकटवर्ती ग्रामों से जानता जनार्दन की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर बजाज पब्लिक स्कूल के छात्रा मोनिका, मनुश्री, सोनाक्षी,मुक्ता, समृद्धि, अवंतिका, अनन्या, गीता, निशा, प्रियल सहित दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने नृत्य एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा व युनिट हेड ने पूर्व सांसद रवी वर्मा व समिति चेयरमैन आशीष सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, युनिट हेड खंभारखेडा अवधेश गुप्ता, मकसूदापुर युनिट हेड आर बी खोखर, क्षेत्रीय किसान बृजेश कुमार, राजकुमार कश्यप, सुब्बा लाल, मुरारी लाल, परमेश्वरदीन, राजू मिश्रा, नरेंद्र सिंह, पृथ्वीपाल, दुर्गा प्रसाद, राजाराम, मनोज कुमार, सुभाष वर्मा, अरविंद कुमार, नारायण लाल, लालमनी अनिल कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। श्री स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा का समापन होगा, एवं यज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी।

इससे पहले सप्त दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में उत्तराखंड से आये आचार्य सुशील बलूनी ने दिशा ज्ञान, भूमि के प्रकार, अवस्था व उर्जा स्तरों की विस्तरपूर्वक चर्चा की। आचार्य बलूनी जी ने बताया कि भवन निर्माण में दिशाओं एवं कोणों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। पद विन्यास, ब्रह्म स्थान व कोण तथा दिस के हिसाब से किया गया निर्माण सुंदर भाग्य लेकर आता है। आचार्य बलूनी के अनुसार आपका भवन आपकी स्थान कुंडली है। यदि भवन वास्तानुरूप बना हो तो जन्म कुंडली के दोषों का हरण करने वाला होता है। आचार्य ने बताया भूमि की दूषित अवस्थाओं जैसे कि शुप्त-मृत अवस्था अथवा अर्ध जाग्रत अवस्था में किया गया निर्माण कष्टकारी होता है। भवन का निर्माण अछे मुहूर्त में सदैव दक्षिणाव्रत करना चाहिये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पिघलते ग्लेशियर, कांपता हिमालय

हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड के लिए प्राकृतिक आपदाएं कोई नया...