Home उत्तराखंड न्यूज़ रामनगर में उफनते नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस, बड़ा हादसा टला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

रामनगर में उफनते नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस, बड़ा हादसा टला

रामनगर के धनगडी नाले में यात्रियों से भरी बस फंस गई। बारिश के चलते उफान पर था नाला, यात्रियों की अटकी सांसे।

प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नदी-नालों को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बारिश से रामनगर का धनगढ़ी नाला उफान पर है। वहीं आज सुबह एक बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई और जेसीबी मशीन की मदद से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है। धनगढ़ी नाला में अभी तक कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वहीं देर रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से धनगढ़ी नाला फिर उफान पर है।

 

वहीं आज सुबह यात्रियों से भरी बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई। जिसमें बैठे यात्रियों की जान पर बन आई। हालांकि नाले में आज पानी उतना ज्यादा नहीं है, लेकिन बारिश जारी है और कभी भी नाले का पानी बढ़ सकता है। वहीं सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन की मदद से नाले में फंसी बस को निकालने में जुटी हुई है। वहीं मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। गौर हो कि भारी बारिश से रामनगर का धनगढ़ी नाला उफान पर है। पानी सड़क पर ओवरफ्लो हो रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस नाले को पार कर रहे हैं। बीते दिनों यहां शिक्षकों की एक कार बह गई थी, शिक्षकों की जान बाल-बाल बची थी. उस घटना से भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

 

दरअसल, रामनगर काशीपुर हाईवे 309 कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर एक धनगढ़ी नाला भी पड़ता है। ये नाला बरसात के दिनों में रौद्र रूप ले लेता है। अकसर पहाड़ों में बारिश होने पर यह बरसाती नाला उफान पर आ जाता है। एक बार फिर से धनगढ़ी नाले में तेज बहाव में मटमैला पानी बह रहा है। ऐसे में हाईवे पर आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है। लेकिन कुछ वाहन चालक बेखौफ नाले को पार कर रहे हैं। ऐसे में किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...