Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां नदी में बही स्कूल बस, होते होते टला बड़ा हादसा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां नदी में बही स्कूल बस, होते होते टला बड़ा हादसा

चंपावत के पहाड़ी क्षेत्र में कल रात से हो रही बारिश के चलते किरोड़ा नाला उफान पर है। किरोड़ा नाले के तेज बहाव में आज सुबह एक स्कूल बस बह गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सुबह स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी कि किरोड़ा नाले के तेज बहाव में बह गई। बस में केवल चालक व क्लीनर थे। दोनों को आसपास के लोगों और कांवड़ियों ने बचाया।

स्कूल बस को जेसीबी से निकाला जा रहा है। बस एमडीएम स्कूल की बताई जा रही है। किरोड़ा नाला अपने रौद्र रूप में बह रहा है। इस वजह से ग्रामीण, स्कूली बच्चों व शिक्षक कर्मचारी नाले के पास फंसे हुए हैं। मालूम हो कि क्षेत्र के लोग किरोड़ा नाले में पुल बनाए जाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। जिससे हर साल बरसात में पूर्णागिरि रोड के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...