उत्तराखंड के चकराता में खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत , 2 घायल

उत्तराखंड के चकराता में खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत , 2 घायल

सड़क हादसा विकासनगर-चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग हुआ, अल्टो कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है। आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं, इसके बावजूद भी सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा सड़क हादसा विकासनगर-चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग घटित हुआ है। जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।
उत्तराखंड के देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग अल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग पर बुधेर की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने कार दुर्घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों, प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से चकराता के सरकारी अस्पताल भेजा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौर हो कि 27 दिसंबर 2024 चकराता के लोखंडी में घूमने आए पर्यटकों की कार लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। कार में तीन युवक और दो युवतियां थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए थे। चकराता के भूपऊ मोटर मार्ग पर 2 फरवरी को शादी समारोह में जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सहिया के समीप 23 फरवरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक फार्मसिस्ट गंभीर घायल हो गया था।

सभी मृतक लेवरा के रहने वाला है
देहरादून। क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के पास एक अल्टो कार गहरी खाई मे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो घायलों को चकराता अस्पताल भेजा गया है। हादसे में गजेंद्र (28) पुत्र तुलसी, शेरू (29) पुत्र नैणू, ग्राम लेवरा तहसील चकराता घायल हो गए। जबकि प्रकाश (32) पुत्र टोलू, गुड्डू (33) पुत्र नंदिया ग्राम लेवरा तहसील चकराता की मौके पर मौत हो गई।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this