[fvplayer id=”10″]
महाराज ने बताया कि वेन. कुंगा रिनचेन ने वर्ष 2008 से, जब वे देहरादून स्थित सक्या सेंटर, राजपुर रोड के प्रधानाचार्य थे, तभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने स्वच्छता अभियानों, वृक्षारोपण कार्यक्रमों तथा पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) प्रक्रियाओं से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन प्रारंभ किया, जो आज भी नियमित रूप से जारी हैं। यह प्रयास उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता, समाज सेवा और दूरदृष्टि का स्पष्ट प्रमाण हैं। वह न केवल भारत में अपितु यूरोप, नेपाल, ताइवान, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका जैसे अनेक देशों में जाकर बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करने के अलावा उत्तराखंड की संस्कृति, शांति और आध्यात्मिकता का भी वैश्विक स्तर पर परिचय करवाया। उन्होंने अपने निजी प्रयासों से उत्तराखंड पर्यटन को विश्वभर में सम्मान दिलाया है।
READ MOREराज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा एक्स-रे टैक्नीशियन के अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के 31 नर्सिंग ट्यूटर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 7 मेडिकल सोशल वर्कर के पदों का भी चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। विभागीय निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के बताया कि नर्सिंग ट्यूटर मिलने से नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चयनित नर्सिंग ट्यूटरों को विभिन्न कॉलेजों तैनाती दी जायेगी। इसके साथ ही मेडिकल सोशल वर्कर को भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति दी जायेगी।
READ MOREमुख्यमंत्री ने कहा कि दून शहर की बिजली लाइनें भूमिगत की जा रही हैं। यूपीसीएल ने अत्याधुनिक ओटोमेटेड डिमान्ड रिसपॉन्स सिस्टम के उपयोग से ओवरड्राल की स्थिति पर रियल टाइम पर नियंत्रण कर हर वर्ष करोड़ो रूपये की बचत की है। उन्होंने कहा 2023 में देहरादून में विश्व स्तरीय आपदा प्रबंधन सम्मलेन आयोजित किया गया था। आपदाओं को रोका नहीं जा सकता पर आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता राज्य सरकार ने इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन वाले विकास के मॉडल को चुना है। इकॉनमी और इकॉलजी के बीच समन्वय बनाकर ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अन्तर्गत लगभग 20,000 रूफटॉप सोलर संयंत्र किए गए स्थापित। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस को हमने अपने राज्य में भी अपनाना है। राज्य सरकार आने वाले 10 , 25, 50 सालों को देखते हुए भी विकास के मॉडल तैयार कर रही है।
READ MOREबद्रीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने चमोली से बद्रीनाथ धाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बदरीनाथ धाम में चल रही निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
READ MOREमहिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। जिसका नाम विशेषता उम्र 35 बताई जा रही है। हादसे के बाद से सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व क्यूआरटी ने नदी व जोशियाड़ा बैराज की झील में बोट उतार कर सर्च अभियान चला रही है, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया।
READ MOREजयसवाल ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सोनिया और राहुल गांधी की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है और हम लोकतांत्रिक और प्रजातांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को उठा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौली, महानगर अध्यक्ष जस्वीन्दर सिंह गोगी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा,एसएसी विभाग के प्रदेश अघ्यक्ष मदन लाल,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज क्षेत्री,कांग्रेस महानगर सचिव बंदना राही आदि मौजूद थे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

टिहरी बांध झील के निकट स्थित रामगांव और बौर गांव की पंचायती एवं सरकारी भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
READ MORE
प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की मौत के मामले को लेकर टिहरी जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रतापनगर पहुंचना चाहती थी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने संगठन के प्रस्तावित दौरे का विरोध करते हुए इसे गांव के सामाजिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश बताया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर ही रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ MORE