[fvplayer id=”10″]
आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से मसूरी जा रही बस पानी वाला बैंड के पास पलट गई। अचानक से बस की कामनी टूटने से यह हादसा हुआ। इस बस में 27 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
READ MOREमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को राज्य में गैर कानूनी तौर पर फर्जी प्रमाण पत्रों (फर्जी आधार कार्ड आदि) के आधार पर रह रहे विदेशी घुसपैठिये के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर एक व्यापक ड्राइव चलाकर तत्काल कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
READ MOREगोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और अनुकरणीय प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को मानद कर्नल (Honorary Colonel) की उपाधि से अलंकृत किया गया है।
READ MOREप्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाश का नाम विशाल उर्फ काकू निवासी मेघा शकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उ.प्र. है जिसके खिलाफ उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई थाना कोतवाली में मुकदमें दर्ज हैं। यह भी पता चला कि गिरफ्तार बदमाश की तलाश उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों की पुलिस कर रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर लिये है। वही आरोपी के अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
READ MOREपूछताछ में उन्होने अपना नाम आदित्य पुत्र सुनील व मोन्टी पुत्र मेहराज निवासी रोहाल्की थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार बताया। बताया कि वह दोनो दोस्त है और आर्थिक तंगी के चलते छोटी-मोटी चोरी करने की योजना बनाकर बहादराबाद क्षेत्र व हरिद्वार क्षेत्र से मोटर साइकिलों व घर से सामान चोरी कर राहगिरों को बेच देते है। आरोपियों की निशांदेही पर पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर से कुल 6 मोटर साईकिल बरामद की गई है।
READ MOREश्रद्धालुओं के दर्शन के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। गुरुद्वारा गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदर सेवा सिंह ने बताया कि तीन सेना के जवानों के साथ गुरुद्वारा के सेवादार हेमकुंड साहिब के आस्था पथ के निरीक्षण के लिए गया था। उन्होंने बताया कि सेवादरों की टीम गोविंदघाट लौट आई।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

टिहरी बांध झील के निकट स्थित रामगांव और बौर गांव की पंचायती एवं सरकारी भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
READ MORE
प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की मौत के मामले को लेकर टिहरी जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रतापनगर पहुंचना चाहती थी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने संगठन के प्रस्तावित दौरे का विरोध करते हुए इसे गांव के सामाजिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश बताया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर ही रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ MORE