जिलाधिकारी सोनिका का एक्शन मोड़ शुरू, अधिकारियों के दिये बड़े आदेश

जिलाधिकारी सोनिका का एक्शन मोड़ शुरू, अधिकारियों के दिये बड़े आदेश

नवयुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए शहर भर से होर्डिंग, अतिक्रमण व अन्य मुद्दों से सम्बंधित आदेश।

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि आरटीओ, पुलिस एवं लोनिवि विभाग की टीम गठित कर, सड़कों पर गड्डे, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग, सड़को पर पड़ी सामग्री आदि का निरीक्षण कर निस्तारण करते हुए सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिह्नित अवशेष ब्लैक स्पाॅट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी लेेते हुए कहा कि किस समय और स्थान अधिक दुर्घटनाएं घटित हो रही है की समीक्षा करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जिन में मुख्यतः कारण ओवर स्पीड, गलत ओवरटेक, विपरीत दिशा में वाहन चलाना मुख्य कारण है इसके अतिरिक्त लाइट खराब होना, सड़क के गड्डे, अनाधिकृत होर्डिग भी दुर्घटनाओं के कारण बन रहे है। जिलाधिकारी ने लोनिवि एवं एनएचआई के अधिकारियों को सड़कों के गड्डे भरने तथा नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को संबंधित विभागों के

 अधिकारियों की टीम बनाते हुए अनाधिकृत होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही रफ ड्राईविंग के विरूद्ध विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को इंटरसैप्टर लगाते हुए ओवर स्पीड रफ ड्राईव करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक को जनपद में क्षेत्रवार संयुक्त टीम बनाते हुए

अतिक्रमण, अवैध होल्डिंग पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हम्बल स्ट्रीट लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को सूची प्रेषित करने को कहा साथ ही लोनिवि को हम्बल स्ट्रीट लगाने के निर्देश दिए। उन्होेंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एमबुलेंस में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए।

 बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, संभागीय परिवहर अधिकारी सुनील कुमार, अधी0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियाल, अधी0 अभि0 राजेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यू0एस चैहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this