[fvplayer id=”10″]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कालखण्ड को देशवासियों ने देखा है। इस 10 साल के रिपोर्ट कार्ड को भाजपा ने जनता के सामने रखा है। एक ओर भाजपा जहां सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण के नाम पर वोट मांग रही है।
READ MOREदेश के अन्य हिस्सों की भांति उत्तराखंड भी पेयजल संकट से अछूता नहीं है। फिर चाहे वह पर्वतीय इलाके हों अथवा मैदानी, दोनों ही जगह पानी की किल्लत है। पहाड़ी क्षेत्रों में जलस्रोत सूखने से दिक्कत बढ़ी है तो मैदानी इलाकों में भूजल के अंधाधुंध दोहन से। साफ है कि हम पानी का दोहन तो कर रहे, लेकिन इसे बचाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। यही सबसे बड़ी चिंता का कारण भी है।
READ MOREअप्रैल से जून तक गर्मी से राहत के लिए मैदानी क्षेत्र से लोग नैनीताल पहुंचते हैं। इस वर्ष तराई क्षेत्र के साथ पहाड़ों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। इन दिनों उमस बढ़ने से नैनीताल में पंखे और फ्रिज चलने लगे हैं। बुधवार को नैनीताल का तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सीजन में सबसे ज्यादा है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगे हैं। लोगों को जरूरी परामर्श दिया जा रहा है।
READ MOREउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया।
READ MOREउत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। दअरसल मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होने बताया कि एक जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके तहत प्रदेश के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश की उम्मीद है। वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
READ MOREमहावीर प्रसाद भट्ट कहते हैं कि जीवन में जवाबदेही का होना महत्वपूर्ण है। जवाबदेही इंसान को परिवार, गांव, प्रदेश एवं संपूर्ण समाज को जोड़े रखती है। जब हम अपने कार्यों को पूरी लग्न, मेहनत व ईमानदारी से करते हैं, तभी हम अपनी गलतियों के बोझ को कम कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चार-दिवसीय 119वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान, अधिष्ठाता कृषि डॉ. सुभाष चन्द्र, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा तथा निदेशक शोध डॉ. एस.के. वर्मा मंचासीन रहे।
READ MORE
पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों ने मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से प्रथम से तृतीय दिवस की दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की।
READ MORE