[fvplayer id=”10″]
हेमकुंड साहिब के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंज प्यारों की अगुवाई और सिख रेजिमेंट की बैंड की धुनों के साथ करीब 2000 श्रद्धालु यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया के लिए रवाना हुए थे।
READ MOREउत्तराखंड में और भी अनेक ऐसे परम्परागत कृषि उत्पाद है जो अपने भौगोलिक क्षेत्र विशेष के आधार पर लगातार वैश्विक पहचान बनाते जा रहे है। यह मिर्च स्वाद में अन्य मिर्च प्रजाति से तीखी तो होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर शरीर को कोई नुकसान सामान्यतया नहीं पहुंचाती है।
READ MOREपर्वतीय क्षेत्र के लोगों के जीवन में वैसे भी कठिनाइयों की कोई कमी नहीं होती है पर मैदानों में आकर जीवन यापन करना सबसे कठिन निर्णय होता है। ये निर्णय लेना मुनस्यारी के मनोहर सिंह रावत के लिए भी आसान नहीं था लेकिन विकल्प भी कोई नहीं था। परिवार के संस्कार, काम के प्रति समर्पण, सच्चाई और ईमानदारी के साथ मनोहर सिंह रावत ने प्रसारण निष्पादक के रूप में कार्य आरंभ किया।
READ MOREन्यायालय में दाखिल याचिकों पर सुनवाई करते हुये उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड को 34 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने के आदेश दिये। जिस पर कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी नए नर्सिंग अधिकारियों को तैनाती दे दी है उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के तहत 34 नर्सिंग अधिकारियों एवं विभिन्न प्रमाण पत्रों की पुष्टि से वंचित रह गये तीन नर्सिंग अधिकारियों सहित कुल 37 नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न अस्पतालों में तैनाती दे दी है।
READ MOREएम्स में ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक से छेड़खानी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। सीओ के निर्देशन में पुलिस से दो महिला दरोगा, एक महिला कांस्टेबल, एम्स पुलिस चौकी इंचार्ज और एम्स के विधि अधिकारी और रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि एसआईटी में शामिल होगा। पुलिस व एम्स प्रशासन की मौजूदगी में रेजीडेंट डाक्टरों के साथ हुई वार्ता में यह निर्णय लिया गया है।
READ MOREकेदारनाथ में बीते 10 वर्ष में 350 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिसका प्रमुख कारण सीने में दर्द, बेचैनी और दिल का दौरा पड़ना रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बदरीनाथ में 14, केदारनाथ में 23, गंगोत्री में 03 और यमुनोत्री में 12 श्रद्धालुओं की जान गई है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चार-दिवसीय 119वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान, अधिष्ठाता कृषि डॉ. सुभाष चन्द्र, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा तथा निदेशक शोध डॉ. एस.के. वर्मा मंचासीन रहे।
READ MORE
पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों ने मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से प्रथम से तृतीय दिवस की दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की।
READ MORE