[fvplayer id=”10″]
चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक रोक रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को समीक्षा बैठक में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि चारों धामों में निर्धारित संख्या के हिसाब से ही श्रद्धालुओं को भेजा जाए।
READ MOREघोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी से यमुनोत्री जाने वाले यात्री को 60 मिनट में दर्शन कर लौटना होगा। ऐसा नहीं होने पर संचालक बिना यात्री को लिए ही वापस आ जाएंगे। डीएम के आदेश के अनुसार जानकीचट्टी से यमुनोत्री एवं यमुनोत्री से जानकीचट्टी आने-जाने वाले घोड़े-खच्चरों की संख्या अधिकतम 800 तय की गई है।
READ MOREचारधाम यात्रा के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, हंस फाउंडेशन और विश फाउंडेशन ने साथ मिलकर ई-स्वास्थ्य एप की शुरूआत की है। स्वास्थ्य विभाग दोनों फाउंडेशन के साथ मिलकर जगह जगह पर श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग करेगा।
READ MOREउत्तराखण्ड में जल्दी ही हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलने जा रहे हैं। इसके चलते राज्य सरकार, जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जमीनी हालात को देखते हुए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा तय की है।
READ MOREउत्तराखंड में गर्मी आते ही यहां जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है और इसका प्रमुख कारण है चीड़ के पेड़ की पत्तियां। अक्सर देखा गया है कि आग चीड़ के जंगलों में बड़ी तेजी से फैल जाती है। जिससे यहां पर वन्यजीवों और पेड़ पौधों को इससे काफी नुकसान होता है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चार-दिवसीय 119वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान, अधिष्ठाता कृषि डॉ. सुभाष चन्द्र, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा तथा निदेशक शोध डॉ. एस.के. वर्मा मंचासीन रहे।
READ MORE
पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों ने मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से प्रथम से तृतीय दिवस की दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की।
READ MORE