[fvplayer id=”10″]
मुख्यमंत्री ने राज्य में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय साहसिक खेल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने उत्तराखण्ड में वर्ष 2026 में नंदा राजजात यात्रा और 2027 में कुम्भ मेले के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया।
READ MOREउत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं। 89 ब्लॉकों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। प्रदेश के 12 जिलों में 66 हजार 418 पदों पर चुनाव होने हैं। जिसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55 हजार 587 पद, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पद और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं।
READ MOREआज पंतनगर विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल, उत्तराखंड एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के तीसरे एवं अत्यंत सम्माननीय कुलपति डॉ. ध्यान पाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण एवं ‘डॉ. ध्यान पाल सिंह पार्क’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
READ MORE11 जुलाई से प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य आपसी समन्वय बहुत जरूरी है।
READ MOREदेहरादून, हिमालय की गोद में बसी वह दून घाटी, जहां की माटी और हवा में एक अनूठी मिठास और महक बस्ती है। यह वही भूमि है, जिसने विश्व-विख्यात देहरादूनी बासमती को जन्म दिया, एक ऐसा चावल जिसकी सुगंध कभी गांवों की फिजाओं को महकाती थी और जिसकी ख्याति देश-दुनिया में गूंजती थी। लेकिन यह बासमती, जो आज भी अपने नाम से पहचानी जाती है, मूलतः इस मिट्टी की नहीं थी।
READ MOREबताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आ रहे श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मुनकटिया स्लाइडिंग जोन वाले क्षेत्र को पार कर छः किमी का अतिरिक्त पैदल मार्ग का सफर तय कर तकरीबन 24 किमी की केदारनाथ धाम पैदल यात्रा का भक्त आनंद ले रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा मार्गो की निगरानी की जा रही है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में आगामी जनगणना की तैयारियों के तहत 25 अप्रैल से राज्यभर में मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकारी टीमें घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का रिकॉर्ड तैयार करेंगी और उसकी स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाएंगी।
READ MORE
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह बिष्ट ने जल संरक्षण और प्रकृति संरक्षण के लिए एक जनभागीदारी आधारित अभियान शुरू किया है।
READ MORE