पंचायत चुनाव पर से नहीं हटा स्टे, कल होगी सभी मामलों पर सुनवाई

पंचायत चुनाव पर से नहीं हटा स्टे, कल होगी सभी मामलों पर सुनवाई

उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं। 89 ब्लॉकों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। प्रदेश के 12 जिलों में 66 हजार 418 पदों पर चुनाव होने हैं। जिसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55 हजार 587 पद, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पद और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं।

पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट पर सभी की नजर
सरकार पहुंची कोर्ट, याचिका पर होगी सुनवाई
पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में मंचा हड़कंप

देहरादून। उत्तराखंड पंचायत चुनाव की घोषणा के दो दिन बाद ही धामी सरकार को तगड़ा झटका लग गया। नैनीताल हाईकोर्ट ने आरक्षण व्यवस्था से संबंधित नियमावली की अधिसूचना यानी गजट नोटिफिकेशन जारी किए बिना चुनाव की घोषणा करने पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट में दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाई। अब आज यानी मंगलवार को आरक्षण संबंधित याचिका पर सुनवाई होनी है। आज ही पंचायती राज विभाग भी गजट नोटिफिकेशन जारी करके हाईकोर्ट से चुनाव की अनुमति मांगेगा। फिलहाल सरकार हाईकोर्ट पहुंची है। पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिका मेंशन कर दी है। हाईकोर्ट से सुनवाई की अपील की गई है। इसके साथ ही कोर्ट में गजट नोटिफिकेशन भी दे दिया है। लेकिन आज कोर्ट से पंचायत चुनाव पर स्टे नहीं हटा है। बुधवार को सभी मामलों पर सुनवाई की जाएगी।
सोमवार को गजट नोटिफिकेशन से संबंधित याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद पंचायत चुनावों पर रोक लग गई थी। जैसे ही ये खबर नैनीताल हाईकोर्ट से बाहर निकली, सरकार के साथ ही पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया। सरकार से जवाब देते नहीं बन रहा था तो वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इसे राहत भरी खबर बताया था। अब आज पूरे प्रदेश की नजरें नैनीताल हाईकोर्ट पर लगी हैं।
आज हाईकोर्ट में आरक्षण संबंधित एक याचिका पर सुनवाई होनी है। वहीं आज उत्तराखंड का पंचायती राज विभाग भी आरक्षण संबंधी गजट अधिसूचना जारी करके नैनीताल हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा और पंचायत चुनाव के लिए इजाजत मांगेगा। उत्तराखंड के पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव ने सोमवार को चुनाव पर रोक लगने की घोषणा के बाद ही कहा था कि कोर्ट ने गजट नोटिफिकेशन ना होने के चलते आरक्षण पर स्टे लगाया है। विभाग आज ही (सोमवार) रुड़की प्रेस से गजट नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया करेगा। इसके बाद मंगलवार 24 जून को इस स्टे को नैनीताल हाईकोर्ट से खारिज करवाएगा। अब आज सबकी नजरें नैनीताल हाईकोर्ट पर ही लगी हैं।
गौरतलब है कि 21 जून को उत्तराखंड में पंचायत चुनाव कराने की घोषणा हुई थी। चुनाव दो चरणों में कराने की योजना थी। पहले चरण में 10 जुलाई को मतदान होना था। दूसरे चरण में 15 जुलाई को वोटिंग होनी थी। 19 जुलाई को चुनाव परिणाम आना था।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 10 जुलाई को प्रदेश के 49 ब्लॉकों में चुनाव होने थे। इनमें अल्मोड़ा जिले के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया थे। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर ब्लॉक थे। पिथौरागढ़ के लोहाघाट, पाटी, धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना में चुनाव प्रस्तावित थे। नैनीताल जिले में बेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ़, धारी में चुनाव होने थे। बागेश्वर जिले के बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट ब्लॉकों में चुनाव थे। उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला और नौगांव ब्लॉकों में चुनाव था। चमोली जिले के देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ और नारायणबगड़ ब्लॉकों में मतदान होना था। टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार और भिलंगना ब्लॉकों में मतदान होना था। देहरादून जिले के चकराता, कालसी और विकासनगर ब्लॉकों में चुनाव था। पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सु, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉकों में चुनाव था। रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि विकास खंड में पहले चरण में चुनाव होना था।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 15 जुलाई को उत्तराखंड के 40 ब्लॉकों में चुनाव होना था। इनमें अल्मोड़ा जिले के सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट ब्लॉक थे। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर ब्लॉकों में मतदान होना था। चंपावत जिले के चंपावत और बाराकोट ब्लॉकों में मतदान होना था। पिथौरागढ़ जिले के विण, मूनाकोट, बेरीनाग और गंगोलीहाट ब्लॉकों में चुनाव होना था। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और कोटाबाग में चुनाव होना था। उत्तरकाशी जिले के डुण्डा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉकों में मतदान होना था। चमोली जिले के पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण ब्लॉकों में मतदान था। टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लॉकों में मतदान होना था। देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर और सहसपुर ब्लॉकों में मतदान होना था। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट और कल्जीखाल ब्लॉकों में मतदान होना था।

15 से अधिक याचिकाओं पर साथ होगी सुनवाई
याचिकाकर्ता के मुताबिक एक तरफ सरकार का यह नियम कोर्ट के पूर्व में जारी आदेश के खिलाफ है। दूसरा पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 126 के अनुसार कोई भी रूल तभी प्रभावी माना जायेगा, जब उसका सरकारी गजट में प्रकाशन होगा। एकलपीठ में भी करीब 15 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई हुई। उन मामलों को भी एकलपीठ ने खंडपीठ में सुनवाई के लिए भेज दिया है। अब इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं कि 14 जून को गजट नोटिफिकेशन के होने के बाद भी सचिवालय सहित अन्य संस्थाओं को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी?

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this