[fvplayer id=”10″]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को जिले में साकार रूप देने के प्रयासों के मद्देनजर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस महकमा, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग इस अभियान के अहम स्तंभ हैं, जो सभी विभागों के समन्यवय से इस महाअभियान को क्रियान्वित किया जा रहा है।
READ MOREबीती देर रात करीब 11.15 बजे कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में 3 युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया।
READ MOREमहाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया।
READ MOREरुद्रप्रयाग में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आसपास गांव के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित करेगा।
READ MOREकेदारघाटी में हुए उपचुनाव में भले ही बीजेपी यह सीट जीतने में कामयाब रही हो लेकिन केदारघाटी की जनता भाजपा एवं सरकार से खासी नाराज थी। केदारनाथ यात्रा को डायवर्ट करना, स्थानीय युवाओं को अतिक्रमण के नाम पर बेरोजगार करना केदारघाटी में मुख्य मुद्दा रहा। हालांकि, कांग्रेस ने इसे हर चुनावी सभा में जोर शोर से रखा। लेकिन वे इसे वोट में तब्दील नहीं कर पाए।
READ MOREकेदारनाथ में हुए उपचुनाव में जनादेश भाजपा के पक्ष में गया है। इस उपचुनाव को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। वहीं केदारनाथ उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने नई दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के शिलान्यास को मुद्दा बनाने पर पूरा जोर दिया था। लेकिन केदारनाथ मंदिर के चक्रव्यूह में कांग्रेस खुद ही फंस गई और उसकी नैया पार नहीं हो पाई।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अब तीर्थयात्रियों को कड़ाके की ठंड में गर्म पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केदारनाथ धाम में बायोमास पैलेट्स से संचालित विशेष गीजरों के माध्यम से 24 घंटे गर्म पानी उपलब्ध कराने की अभिनव योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। यह देश का पहला ऐसा प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में चौबीसों घंटे गर्म पानी की व्यवस्था की जाएगी।
READ MORE
प्रदेश में मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज ने रविवार को चारधाम यात्रा समेत आम जनजीवन पर व्यापक असर डाला। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को चार घंटे के लिए रोक दिया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर और मलबा गिरने से यातायात बाधित रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों को गर्मियों में भी सर्दियों जैसा एहसास हुआ।
READ MORE