भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बीजापुर हाउस में मुलाकात की। इस अवसर पर जनरल रावत की पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर सीडीएस जनरल रावत का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी डा. रश्मि रावत ने भी सीडीएस की पत्नी मधुलिका रावत का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जयवीर सिंह नेगी भी उपस्थित थे।
https://twitter.com/hillmailIndia/status/1384084389659746305?s=20



Leave a comment