Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ‘बचदा’ का निधन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूननैनीताल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ‘बचदा’ का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया है। चार बार के लोकसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह ने ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उन्हें सांस लेने में दिक्कत और फेफड़े में संक्रमण के चलते हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को ही ऋषिकेश एम्स लाया गया था। हालांकि उन्हें कोरोना संक्रमण नहीं था। बच्ची सिंह रावत अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए थे। वह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत जी के निधन से बहुत दुख पहुंचा है। उनका पूरा जीवन जनहित और देशहित में समर्पित रहा। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर शोक जताया है। ट्विटर पर लिखे शोक संदेश में उन्होंने कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति!

भाजपा के कई नेताओं ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर शोक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

 

नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, मेरे राजनीतिक जीवन के प्रारंभ से मार्गदर्शक की भूमिका में रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे मा. श्री बची सिंह रावत जी के निधन की सूचना से व्यथित हूं.!

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles