Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रोज चले काठगोदाम एक्सप्रेस
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रोज चले काठगोदाम एक्सप्रेस

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को लिखे पत्र में आग्रह किया की नैनीताल से देहरादून चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन चलने के बजाय रोज़ चलनी चाहिए।

मंत्री अजय भट्ट ने पत्र में आगे लिखा की नैनीताल में हाईकोर्ट होने की वजह से ज्यादातर लोग काठगोदाम एक्सप्रेस से ही सफर करते हैं। चारधाम के लिहाज से भी यात्रियों को आगे परेशानी हो सकती है।

पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण लोगो को मजबूरन महँगे संसाधन से सफर करना पड़ता है और समय पर भी नही पहुँच पाते हैं। लिहाजा यह ट्रेन रोजाना संचालित होनी आवश्यक है। भट्ट के इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी:

https://twitter.com/AjaybhattBJP4UK/status/1517753073917374464?t=o1fkTUVp_tF8dm-lkHyXyg&s=19

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles