Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी: नमामि गंगे प्रशिक्षण के तहत कंडोलिया मंदिर परिसर में नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया स्वच्छता अभियान
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी: नमामि गंगे प्रशिक्षण के तहत कंडोलिया मंदिर परिसर में नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

नेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा संचालित किये जा रहे सात दिवसीय नमामि गंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को स्वच्छता की जागरूकता हेतु श्रमदान के लिए पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया मंदिर परिसर में ले जा कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा संचालित किये जा रहे सात दिवसीय नमामि गंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को स्वच्छता की जागरूकता हेतु श्रमदान के लिए पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया मंदिर परिसर में ले जा कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, में नमामि गंगे पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे गंगा किनारे के विभिन्न गांवों के युवा पदयात्रा के माध्यम स्वच्छता के नारे लगाते हुए जिला कोषागाार से होते हुए विकास भवन से कंडोलिया मंदिर के परिसर पहुंचे।

शिविराथियों द्वारा स्वच्छता पर मंदिर की दिवालों नारा लेखन किया साथ ही मंदिर परिसर के आस पास वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर 70 किलो प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम मे युवाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

श्रमदान कार्यक्रम के मध्य युवाओं के बीच अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढाते हुए कहा कि हमे अपने आस-पास के क्षेत्र की गंदगी को कूडा मुक्त कर स्वच्छ वातावरण का सृजन करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रह सके। युवा ही एक ऐसा माध्यम है जो इस मुहिम को चलाकर भारत सरकार की स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर सकता है।

जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा से लगे गांव के युवाओं को गंगा को साफ रखने के टिप्स भी दिये गये। कार्यक्रम में पंकज नेगी, अमित बडथ्वाल, यशराज बिष्ट, वर्षा नेगी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पीठसैंण पहुंचकर सीएम धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित क्रांति दिवस मेले का किया शुभारम्भ

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...