Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में इन IPS अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल, एडीजी अभिनव कुमार को नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में इन IPS अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल, एडीजी अभिनव कुमार को नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन ने राज्य के एडीजी रैंक से सीनियर IPS अफसरों के कामकाज में फेरबदल किया है।

अभिनव कुमार को अब पुलिस मुख्यालय में एडीजी प्रशासन के स्थान पर एडीजी अधिसूचना एवं सुरक्षा का प्रभार दिया गया है।

एडीजी अमित कुमार सिन्हा को एडीजी प्रशासन बनाया गया है। अमित कुमार सिन्हा से सतर्कता व दूरसंचार वापस लिया गया है।

डॉ वी मुरुगेशन से एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वापस लेते हुए उन्हें निदेशक सतर्कता तथा एडीजी पुलिस दूरसंचार बनाया गया है।

एडीजी एपी अंशुमान अब राज्य के नए एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था होंगे। उनसे एडीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा वापस लिया गया है

Archive: पहाड़ के सपूत के नाम एक और उपलब्धि, मनोज सिंह रावत ADG के पद पर प्रमोशन पाने वाले ITBP के पहले अधिकारी बने

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles