Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शुरू हुई चार धाम यात्रा, पहले दिन 422 लोगों ने ई-पास के लिए किए आवेदन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनरुद्रप्रयाग

शुरू हुई चार धाम यात्रा, पहले दिन 422 लोगों ने ई-पास के लिए किए आवेदन

आखिरकार उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई। हालांकि अभी राज्य के लोगों के लिए बुधवार से यात्रा शुरू हुई। पहले दिन 422 लोगों ने ई-पास के लिए आवेदन किया। एक सरकारी बयान के अनुसार, उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर पहले दिन बदरीनाथ धाम के लिए 154, केदारनाथ धाम के लिए 165, गंगोत्री के लिए 55 और यमुनोत्री धाम के लिए 48 लोगों ने ई-पास के लिए आवेदन किया।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमन रविनाथन ने बताया कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन, मास्क आदि की व्यवस्था कर दी गई है। श्रद्धालुओं को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में मूर्तियों को छूने और प्रसाद वितरण पर रोक है। घंटियों को भी कपड़े से ढका गया है। यात्रियों को मंदिर के आसपास और रास्ते में हर  जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुप्तकाशी तथा सोन प्रयाग में यात्री विश्राम गृहों को यात्रियों के आवासीय प्रयोजन के लिए खोला जा चुका है। रमन ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थयात्रियों की आमद हो ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह ने बताया कि बोर्ड ने आवश्यकतानुसार स्टाफ की भी तैनाती की है तथा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पोर्टल प्रभारी संजय चमोली के अनुसार, ई-पास के लिए श्रद्धालुओं द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार के नियंत्रण वाले चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने 29 जून को राज्य के निवासियों को एक जुलाई से बदरीनाथ, केदारनाथ सहित सभी चार धामों के दर्शन की सशर्त अनुमति दी थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...